Pain in urinary tract : कारण, लक्षण, घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार

आजकल Urinary tract से जुड़ी समस्या जैसे पेशाब करते समय जलन, दर्द (Pain in Urinary tract)या बार-बार पेशाब लगना बहुत आम है। इसे डॉक्टर की भाषा Dysuria कहा जाता है। यह समस्या पुरुष और महिलाओं दोनों में हो सकती है। महिलाओं में यह ज्यादा देखी जाती है। समय रहते इलाज न किया जाए तो यह समस्या गंभीर भी हो सकती है।

Pain in Urinary tract

मूत्र मार्ग में दर्द(Pain in Urinary tract )क्या है?

जब कोई व्यक्ति पेशाब करता है और उस समय जलन, चुभन या दर्द महसूस होता है, तो इसे मूत्र मार्ग में दर्द कहा जाता है। यह अक्सर संक्रमण (इन्फेक्शन), पथरी या शरीर में पानी की कमी के कारण होता है।

Pain in Urinary tract के प्रमुख कारण

  • संक्रमण (UTI -Urinary Tract Infection ) : पेशाब की थैली या नली में बैक्टीरिया के कारण इन्फेक्शन हो जाता है, जिससे दर्द और जलन होती है।
  • पथरी : गुर्दे की पत्थरी (Kidney Stone)या मूत्र की थैली में बनी पथरी( Bladder Stone)जब मूत्र नली में फंसती है तो तेज दर्द होता है।
  • यौन रोग(Sexually Transmitted Disease) : असुरक्षित संबंध बनाने से होने वाले रोग मूत्र नली में सूजन और दर्द पैदा कर सकते हैं।
  • शुगर की बीमारी (डायबिटीज) : जिन लोगों को डायबिटीज है, उनमें संक्रमण जल्दी होता है।
  • पानी की कमी : शरीर में पानी कम होने पर पेशाब गाढ़ा हो जाता है और उसमें जलन होती है।
  • पुरुषों में मूत्र मार्ग ग्रंथि(Glands of urinary tract ) की समस्या : उम्र बढ़ने पर कुछ पुरुषों में पेशाब रुक-रुक कर आता है और दर्द होता है।

Pain in Urinary tract/मूत्र मार्ग में दर्द के लक्षण

  • पेशाब करते समय जलन या चुभन होना
  • बार-बार पेशाब लगना
  • पेशाब का रंग गहरा या उसमें खून आना
  • पेट या कमर के नीचे दर्द होना
  • पेशाब से बदबू आना
  • तेज बुखार या ठंड लगना (संक्रमण बढ़ने पर)

आयुर्वेदिक और घरेलू दृष्टिकोण

आयुर्वेद के अनुसार, मूत्र मार्ग की समस्या तब होती है जब शरीर में गंदगी और गर्मी (पित्त) ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में ठंडक देने वाले और मूत्र साफ करने वाले पेय व जड़ी-बूटियां फायदेमंद होती हैं।

उपयोगी जड़ी-बूटियां और घरेलू उपाय

आयुर्वेदिक उपचार :-

  • गोक्षुरा (छोटा फल वाला पौधा) : पेशाब की जलन और दर्द कम करता है।
  • पुनर्नवा : सूजन और जलन कम करता है।
  • गिलोय : शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और संक्रमण कम करता है।
  • धनिया बीज : रात में पानी में भिगोकर सुबह उसका पानी पीने से आराम मिलता है।
  • नारियल पानी : यह शरीर को ठंडक देता है और पेशाब साफ करता है।

घरेलू नुस्खे :-

  • दिनभर में कम से कम 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं।
  • नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ का सेवन करें।
  • अजवाइन और जीरे को उबालकर उसका पानी पिएं।
  • क्रैनबेरी का जूस (अगर उपलब्ध हो) संक्रमण में बहुत फायदेमंद है।
  • गुनगुने पानी से निचले हिस्से को धोने से जलन में आराम मिलता है।

-: बचाव के उपाय :-

  • पानी हमेशा पर्याप्त मात्रा में पिएं।
  • साफ-सफाई पर ध्यान दें, खासकर महिलाओं को।
  • पेशाब को कभी रोककर न रखें।
  • तैलीय और मसालेदार भोजन कम खाएं।
  • अगर आपको डायबिटीज है तो शुगर कंट्रोल में रखें।
  • यौन संबंध के बाद साफ-सफाई का ध्यान रखें।

डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

  • अगर पेशाब में खून आ रहा हो।
  • तेज बुखार और ठंड लग रही हो।
  • कमर या पेट के नीचे बहुत तेज दर्द हो।
  • लगातार पेशाब रुक-रुक कर आ रहा हो।

-: आधुनिक इलाज :-

डॉक्टर आमतौर पर एंटीबायोटिक दवाएं देते हैं। पथरी की स्थिति में ऑपरेशन या लेजर ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ सकती है। लेकिन दवाओं के साथ-साथ घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय भी अपनाना जरूरी है, ताकि समस्या दोबारा न हो।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

1. क्या UTI से पेशाब में दर्द हो सकता है?

हां, UTI ही मूत्र मार्ग दर्द का सबसे सामान्य कारण है।

2. क्या पथरी से भी पेशाब में दर्द होता है?

जी हां, पथरी पेशाब की नली में फंसकर तेज दर्द और खून आने का कारण बनती है।

3. तुरंत राहत के लिए क्या करें?

अधिक पानी पिएं, नारियल पानी और नींबू पानी लें। इससे जलन और दर्द में काफी राहत मिलेगी।

4. क्या यह समस्या महिलाओं में ज्यादा होती है?

हां, महिलाओं में UTI और पेशाब से जुड़ी दिक्कतें पुरुषों की तुलना में ज्यादा होती हैं।

-: निष्कर्ष :-

मूत्र मार्ग में दर्द एक सामान्य समस्या है लेकिन इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय रहते घरेलू उपाय, साफ-सफाई और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से इसका इलाज संभव है। आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों को अपनाकर इसे लंबे समय तक नियंत्रित रखा जा सकता है।

-:इसे भी पढ़ें:-

 Menstruation (मासिक धर्म) में महिलाओं को होने वाली समस्याएं।

 Dental problems/दांतों की समस्याएं और 4 असरदार घरेलू उपाय

 Acne/मुंहासे/Pimples के कारणऔर effective आयुर्वेदिक उपचार

स्वास्थ्य संबंधी और आयुर्वेदिक उपचार की जानकारी के लिए जुड़े रहें jeevanraksha24.com से।